Headlines

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी 6 लोगों की मौत, कई हुए गंभीर रूप से घायल

दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। महामाया मंदिर के पास केडिया डिस्टलरी से कर्मचारियों को भरकर एक बस निकली थी। इस दौरान कुम्हारी के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने घायल हैं। पुलिस और बचाव दल मौके पर है बस में सवार लोगों को खाई से निकालने का काम जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004