Headlines

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW ने की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के छह हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रदेश के कई जगहों पर छापेमारी की है। गुरुवार की सुबह अफसरों की टीम ने एक साथ घोटाले से जुड़े लोगों के यहां दबिश दी और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक भिलाई के दो शराब कारोबारी के घर एसीबी की रेड सुबह से ही चल रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर से दर्जन भर अधिकारियों की टीम कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची हुई है। नेहरू नगर निवासी विजय भाटिया और खुर्सीपार निवासी पप्पू बंसल के घर छापे की कार्रवाई हुई है।

आपको बता दें कि इन दोनों कारोबारी के ठिकानों पर पहले ईडी की रेड हो चुकी है। हाल ही में जेल से शराब कारोबारी छूटे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एसीबी की टीम ने कोर्ट की इजाजत से शराब और कोल घोटाले में जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004