Headlines

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार में पहुंच रहे कई दिग्गज नेता …राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और प्रियंका गांधी आएंगे छत्तीसगढ़….

रायपुर- प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद अब कांग्रेस से राहुल गांधी और भाजपा से राजनाथ सिंह बस्तर दौरे पर आ रहे है। राजनाथ और राहुल के दौरे के बाद प्रियंका वाड्रा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी प्रदेश में धुआंधार रैली करेंगे। 13 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस से राहुल गांधी प्रदेश दौरे पर आ रहे है।

बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा बनाने राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट को साधने राजनाथ सिंह खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी बस्तर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगने के लिए जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में वोट मांगने प्रियंका वाड्रा भी प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका जनसभा को संबोधित करेंगी। राजनांदगांव लोकसभा सीट भाजपा का दबदबा बनाने अमित शाह भी 14 अप्रैल को प्रदेश दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह का प्रदेश दौरा अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004