Headlines

शौक से बढ़कर कोई चीज नहीं होती- स्पा और हेयर कट करवाने के लिए ये बंदा पहुंच गया दूसरे देश

हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टैफोर्डशायर में रहने वाले रॉब एडकॉक नाम के लड़के के बारे में, उसने अपनी एक दिलचस्प कहानी शेयर करते हुए कहा कि वो अपनी हेयर कटिंग और स्पा के लिए अफ्रीकन कंट्री मोरक्को हवाई जहाज की टिकट लेकर चला गया. अब इस केस में हैरानी की बात ये है कि लड़के ने ये कहा कि उसे ये सौदा महंगा नहीं बल्कि उल्टा पड़ा. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? अंग्रेजी वेबसाइट डेली स्टार में छपी रिपोर्ट की मान तो रॉब अपने बालों की कटिंग और स्पा इंग्लैंड में ही कराता है तो उसे इसके लिए £230 यानि करीब 24 हजार रुपये खर्च करने पड़ते, लेकिन यहां लड़के ने अपनी कहानी बताकर ये दावा किया कि वो इससे काफी सस्ते में न सिर्फ स्पा करा आया बल्कि एक रात रुककर और घूम-फिरकर भी आ गया. इस बात को जानने के बाद लोग अब काफी ज्यादा हैरान है. रॉब ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि मैंने इंग्लैंड से अफ्रीकन कंट्री मोरक्को की फ्लाइट 4166 रुपये की ली और लौटने की 3228 रुपये में, वहां अगर रुकने की बात की जाए तो मैंने इसके लिए 9,576 रुपये खर्च किए और उस देश में मुझे स्पा और कटिंग£58.92 यानि 6,132 रुपये का पड़ा. अगर आप इन सबको जोड़ भी ले तो कुल मिलाकर भी इंग्लैंड में एक दिन के स्पा से कम था और सिर्फ स्पा को देखें तो ये तो बहुत ही सस्ता था. हालांकि जब ये कहानी जब इंटरनेट पर वायरल हुई तो कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004