Headlines

पत्रकारों से बदसलूकी, अशोका बिरयानी में लगा ताला, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा-

राजधानी रायपुर के आशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की गटर में मिली लाश के बाद कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से मारपीट मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले पर होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। साथ ही आज इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए आशोका बिरयानी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। मालूम हो कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में 18 अप्रैल को दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने बाउंसर की तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी।

इधर इस घटना पर छत्तीसगढ़ क्रांती सेना ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ आशोका बिरयानी का घेराव कर दिया है। परिजनों के द्वारा दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस की टीम भी मौके पर है और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004