Headlines

CG- कोरबा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

कोरबा- लोकसभा चुनाव के बीच चिरमिरी में श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का श्रीराम कथा चल रहा है। इस आयोजन के जरिये बीजेपी पर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है। चिरमिरी कोरबा संसदीय क्षेत्र में आता है। कांग्रेस नेता की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने कोरबा से बीजेपी प्रत्‍याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी एम.सी.बी. के अध्‍यक्ष अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि धीरेंद्र कृष्‍ण शास्त्री के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कोरबा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे और राज्‍य सरकार के मंत्रियों के फोटो फ्लेक्स लगाकर किया जा रहा है साथ ही इनकी फोटो पलेक्स को नगर निगम चिरमिरी और नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ में कई सरकारी बिजली के खंभों में लगाया गया है जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है जिस कारण उक्त कार्यक्रम को रद्द किये जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004