Headlines

जिला पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने स्वास्थ्य और PHE विभाग पर लगाया आरोप,, विभाग के उदासीनता के चलते प्रतिदिन मरीजों की संख्या में वृद्धि

जिला पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने स्वास्थ्य और PHE विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि कबीरधाम जिला ग्राम कोयलारी में डायरिया संक्रमण का प्रकोप है कुम्भकर्णीय नींद में सोया PHE एवं स्वास्थ्य विभाग के उदासीनता के चलते प्रतिदिन मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नाकामी खुल कर सामने आया है दोनों विभाग केवल कागजों पर सिमित है धरातल पर शून्य है उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के बजाय स्वास्थ्य विभाग से लेकर कलेक्टर तक साक्ष्य छुपा कर इस मामले को लीपापोती करने में लगे है ।

तुकाराम ने कहा जहां एक तरफ कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग डायरिया पर नियंत्रण पाने का राग लाप रहे है वही दूसरे गांव दैहानडीह में 46 मरीज पाए गए है ऐसे में स्पष्ट होता है कि स्वास्थ्य विभाग इस पर नियंत्रण पाने में सक्षम नहीं है जिसका खामियाजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में इलाज के आभाव में 2 लोगो जान गवानी पड़ी है मगर जिम्मेदार लापरवाह अधिकारी इस पर भी पर्दा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है और इन दो लोगो को मृत्यु को अन्य बीमारी होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे है ।

तुकाराम ने कहा 2 लोगो की मौत की नैतिक जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी इस तरह लचर स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था अत्यंत ही निंदनीय और चिंतनीय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004