Headlines

मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 18 जून 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक श्री रतनलाल डांगी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा 75वें आरआर बैच के चार अधिकारियों श्री आकाश श्रीश्रीमाल, श्री अजय कुमार, श्री अक्षय प्रमोद साबरा और श्री विमल कुमार पाठक को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। इन अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में 11 महीने व छत्तीसगढ़ में 6 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के रूप में आप के ऊपर सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण की अवधि का लाभ उठाकर निश्चित ही आप सभी बेहतर पुलिसिंग के मानदंडों पर खरे उतरेंगे। इस मौके पर राज्य पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004