Airtel- इतना महंगा हो गया सभी रिचार्ज प्लान।

अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आप सभी को बता दे की एयरटेल के रिचार्ज प्लान पर अब आपको ज्यादा पैसे देने होंगे। ज्यादा पैसे की बात सुनकर ग्राहक परेशान हो गए हैं।

आईए जानते हैं एयरटेल कौन से रिचार्ज प्लान को कितना महंगा किया है।

एयरटेल के जितने भी ग्राहक हैं उन सभी को जोरदार झटका मिला है। कंपनी की तरफ से आने वाले दिनों में रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दिए हैं। एयरटेल की प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान की कीमत बढ़ा दिया गया है। एयरटेल ने जिओ के प्लान की कीमत में बढ़ोतरी करने के बाद यह घोषणा किए हैं। जियो ग्राहकों को अब रिचार्ज करवाने पर 15% तक ज्यादा पैसा देना होगा। ज्यादा पैसे की बात सुनकर ग्राहक परेशान हो गए हैं लगातार ग्राहकों के द्वारा यह सुनने को मिल रहा है कि अब रिचार्ज करवाना बस की नहीं है। आईए जानते हैं रिचार्ज प्लान कितना महंगा हुआ है।

आप सभी को बता दे कि जियो और एयरटेल दोनों कंपनी अपने-अपने नई प्लान की कीमत 3 जुलाई से लागू करने जा रही है। एयरटेल के तरफ से अपने एंट्री लेवल प्लान की कीमत में 70 पैसे की बढ़ोतरी किया है। एयरटेल की तरफ से ऐसे यूजर्स का भी ध्यान रखा गया है जो कम कीमत में ज्यादा बेहतरीन ऑफर्स तलाश कर रहे हैं। यही वजह है कि एयरटेल की तरफ से ऐसे प्लान की कीमत ज्यादा बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया है।

एयरटेल की तरफ से पहले से ज्यादा कीमत तो जरूर बढ़ा दिया गया है लेकिन बेनिफिट्स पर कुछ असर नहीं पड़ा है। जिस प्रकार पहले बेनिफिट्स मिलते थे उसी प्रकार आपको मिलते रहेंगे।

एयरटेल के तरफ से 179 रुपए वाली रिचार्ज प्लान को महंगा करके 199 रुपया कर दिया गया है। आपको बता दे कि इस रिचार्ज प्लान में किसी भी प्रकार की कोई बेनिफिट्स में बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है। अब 199 रुपए के रिचार्ज प्लान में 2GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा कॉलिंग और एसएमएस पैक भी मिलेंगे इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004