Headlines

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

रायपुर, 13 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी विभाग के बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे तथा जशपुर जिले किलकिला में आयोजित संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आबकारी विभाग के बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात जशपुर जिले के किलकिला जाएंगे और वहां दोपहर 12.20 बजे से 1.20 बजे तक संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से 2.55 बजे रायपुर वापस आएंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे से 5.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज सभागार रायपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के भारत माता चौक में संध्या 6.45 बजे से भारत माता की आरती कार्यक्रम शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004