Durg-Bhilai-Rajnandgaon News: मोर गांव मोर पानी अभियान, अवैध खाद जब्त, प्रधान पाठक निलंबित

दुर्ग। दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव संभाग में सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई, विकास कार्य, अपराध और शिक्षा विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। एक ओर ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत जिले में लगभग 15.96 करोड़ लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित होने का दावा किया गया, वहीं दूसरी ओर अवैध खाद भंडारण, ऑनलाइन सट्टा, निवेश धोखाधड़ी और सरकारी पुस्तकों की बिक्री जैसे मामलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए।

‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान से बढ़ी जल भंडारण क्षमता

दुर्ग जिले में संचालित ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत अब तक लगभग 15.96 करोड़ लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित की जा चुकी है। हाल की बारिश के बाद वॉटर एब्जॉर्शन ट्रेंच, अमृत सरोवर, नवा तरिया और आजीविका डबरियां तेजी से भर रही हैं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि सिंचाई, मत्स्य पालन, पशुपालन और ग्रामीण रोजगार को भी स्थायी आधार देना है।

मांगलिक भवन के टेंडर पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल

भिलाई नगर निगम के जोन-3 द्वारा जारी मांगलिक भवन संचालन के नए टेंडर पर ठेकेदारों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि पुराने टेंडर को निरस्त कर नई शर्तें किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जोड़ी गई हैं। एफडीआर और धरोहर राशि को लेकर भी अस्पष्टता का आरोप लगाया गया है।

प्लास्टिक पाइप खरीदने से पहले अब होगी अनिवार्य जांच

राज्य शासन ने नगर निकायों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक और पॉलीमर उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीआईपीईटी रायपुर से थर्ड पार्टी परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। अब जलापूर्ति, सीवरेज और अन्य निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली पाइप, टंकियों और अन्य सामग्री की जांच के बाद ही खरीद की जाएगी।

अवैध खाद गोदाम पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

ग्राम चिंगरी (अंडा) में बिना लाइसेंस कृषि आदान सामग्री के भंडारण की सूचना पर कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

गोदाम संचालक के सहयोग नहीं करने पर अधिकारियों ने पंचों की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में उर्वरक, कीटनाशक और कच्चा कृषि सामग्री बरामद हुई। विभाग ने गोदाम सील कर सामग्री जब्त कर ली है और दस्तावेजों की जांच जारी है।

ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 19 लाख की ठगी

उतई पुलिस ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तृप्ति साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में विभिन्न बैंक खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

व्यापारी की मौत के बाद जागा निगम

भिलाई के सुपेला स्थित लक्ष्मी नगर में खुली नाली में गिरकर व्यापारी की मौत के बाद नगर निगम हरकत में आया। निगम कर्मचारियों ने नाली की सफाई कर उस पर स्लैब डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने पहले भी इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी।

निर्माणाधीन नर्सिंग होम हादसे में डॉक्टर को छह माह की सजा

राजनांदगांव की अदालत ने वर्ष 2020 में निर्माणाधीन नर्सिंग होम की छत गिरने से महिला श्रमिक की मौत के मामले में डॉ. अमोलक जैन को छह माह के साधारण कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि सह-आरोपी डॉ. विजया श्री जैन को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।

सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने पर प्रधान पाठक निलंबित

राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला लालूटोला में सरकारी पाठ्य पुस्तकों को निर्धारित प्रक्रिया के बिना कबाड़ी को बेचने के मामले में प्रधान पाठक श्रीमती कजला महिलांगे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग की जांच में प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ऑनलाइन सट्टा एप का मुख्य संचालक गिरफ्तार

केसीजी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिवा बुक एप से जुड़े मुख्य संचालक तरुण वर्मा को तिल्दा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर कमीशन के रूप में लाखों रुपये प्राप्त करता था। उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल, बैंक दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *