इंग्लैंड सीरीज में हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए बने वेस्ट जोन के कप्तान

इंग्लैंड सीरीज में हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए बने वेस्ट जोन के कप्तान

शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर समेत कई स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार मिलने के एक दिन बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम की घोषणा कर दी गई है। चयन समिति ने रुतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान और बाएं हाथ के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उपकप्तान नियुक्त किया है।

दिलीप ट्रॉफी 2026 का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा। पिछले संस्करण में वेस्ट जोन की कप्तानी तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने की थी और उनकी अगुवाई में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस बार भी शार्दुल टीम का हिस्सा हैं, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।

रुतुराज गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी अपनी कप्तानी का अनुभव रखते हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि उनकी अगुवाई में वेस्ट जोन टीम दिलीप ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन करती है।

कई स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका

15 सदस्यीय टीम में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के रूप में हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को जगह मिली है।

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी शम्स मुलानी, तनुष कोटियान और सिद्धार्थ देसाई संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी शामिल हैं।

दिलीप ट्रॉफी 2026 : वेस्ट जोन टीम

  • रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
  • शम्स मुलानी (उपकप्तान)
  • हार्विक देसाई (विकेटकीपर)
  • उर्विल पटेल (विकेटकीपर)
  • जयमीत पटेल
  • पृथ्वी शॉ
  • शिवालिक शर्मा
  • सिद्धार्थ देसाई
  • सरफराज खान
  • मुशीर खान
  • अतीत शेठ
  • मुकेश चौधरी
  • तनुष कोटियान
  • शार्दुल ठाकुर
  • तुषार देशपांडे

रिजर्व खिलाड़ी

जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जायसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *