जम्मू-कश्मीर : हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 शहीद, 2 आतंकी ढेर

नई दिल्ली: 

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस एनकाउंटर में सेना के एक कर्नल, एक मेजर समेत पांच लोग शहीद हुए हैं. शहीद होने वाले सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी, दो जवान और पुलिस के एक अधिकारी शामिल हैं. वहीं, दो आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कुछ बंधक लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को हंदवाड़ा में संयुक्त अभियान चलाया.

बयान के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुपवाड़ा जिले के  हंदवाड़ा में आतंकियों ने एक घर के कुछ लोगों को बंधक बनाया हुआ है, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया है. बंधकों को छुड़ाने के लिए सेना और पुलिस की टीम ने घर के अंदर गई. टीम बंधकों को छुड़ाने में कामयाब रही.

हालांकि, इस दौरान, आंतकियों की ओर से टीम पर भारी फायरिंग की गई. एनकाउंंर में दो आतंकियों का सफाया किया गया है. वहीं, सेना के दो अधिकारी, दो जवान और जम्मू-कश्मीर पलिस के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय सेना के चार शहीद लोगों में एक  21 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और एक मेजर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *