Headlines

कोरोना वायरसः आपकी नौकरी में इन्फेक्शन का कितना ख़तरा है?

दुनिया भर में करोड़ों लोग लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से काम कर रहे हैं. जुगाड़ से बनाए स्पेस में उन्हें काम करने में कई तरह की दिक्कतें भी आ रही हैं.

ब्रिटेन के इंग्लैंड में लोगों से कहा गया है कि अगर वो घर से काम नहीं कर पा रहे हैं तो वो वापस दफ़्तर आ सकते हैं, बशर्तें वहां काम करना सुरक्षित हो.

लेकिन आप अपनी नौकरी करते हुए कोरोना संक्रमण के कितने ख़तरे में रहते हैं और दूसरों की तुलना में आपकी जॉब की क्या स्थिति है?

कोरोना संक्रमण का ख़तरा

अमरीका में हुए सर्वे और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय से हासिल डाटा के आधार पर ये टेबल बनाया गया है जिसमें आप अपने प्रोफ़ेशन के हिसाब से कोरोना संक्रमण के ख़तरे को आंक सकते हैं.

काम पर बीमारी का कितना ख़तरा है और लोग एक दूसरे से कितनी दूर बैठकर काम कर रहे हैं ये डाटा अमरीका में किए गए साक्षात्कारों पर आधारित हैं. ये साक्षात्कार महामारी शुरू होने और लॉकडाउन लागू होने से पहले किए गए थे.

यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि कुछ पेशों में कार्यस्थल की परिस्थितियां अमरीका से अलग हो सकती हैं.

सबसे ज़्यादा ख़तरा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नौकरियां कर रहे लोगों को है. कलाकारों, वकीलों, वित्तीय सलाहकारों या एचआर कर्मचारियों को ख़तरा कम है.

वहीं सफ़ाई कर्मचारियों, जेल अधिकारियों और अंतिम संस्कार सेवाओं में लगे लोगों को भी ख़तरा तुलनात्मक रूप से ज़्यादा रहता है.

लेकिन नए कोरोना वायरस संक्रमम से सबसे ज़्यादा ख़तरा उन लोगों को है जिनका लोगों से नज़दीकी संपर्क तो रहता है लेकिन जिनका बीमारियों से एक्सपोज़र नहीं रहा है.

ऐसे लोगों में बार टेंडर, नाई, अभिनेता, टेक्सी ड्राइवर या ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोग आते हैं.

कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के डाटा के आंकलन से पता चला है कि टैक्सी ड्राइवरों पर ख़तरा अधिक रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004