Headlines

नए रंग और फीचर्स के साथ लॉन्च हुई CB350, CB350RS और CB350C

350cc बाइक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपनी 350cc मोटरसाइकिल रेंज को नए अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने CB350, CB350RS और CB350C को नए कलर ऑप्शन, रिफाइंड स्टाइलिंग और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है।

इन अपडेटेड बाइक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,95,200 है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹2,04,700 तक जाती है। इनकी बिक्री Honda की प्रीमियम BigWing डीलरशिप के जरिए की जाएगी।

Honda CB350: क्लासिक डिजाइन के साथ नए ट्रिम

क्लासिक लुक पसंद करने वाले राइडर्स के लिए Honda CB350 में राउंड हेडलैम्प, क्रोम एलिमेंट्स और टियर-ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक को बरकरार रखा गया है।

अपडेटेड मॉडल में नए ट्रिम कॉम्बिनेशन के साथ ब्राउन कलर सीट का विकल्प भी दिया गया है।

CB350 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है:

  • Standard: ₹1,95,200
  • DLX: ₹1,97,900
  • Chrome: ₹1,99,900

CB350RS में स्पोर्टी लुक

CB350RS को ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें ब्लैक-आउट थीम, डार्क फिनिश, कॉन्ट्रास्टिंग कलर एलिमेंट्स और ब्लैक-आउट एग्जॉस्ट दिया गया है।

इसके अलावा टेल-टिडी रियर सेक्शन और फ्रंट फोर्क गेटर्स भी मिलते हैं।

CB350RS के दो वेरिएंट हैं:

  • Standard: ₹1,99,900
  • DLX: ₹2,02,500

CB350C में विंटेज डिजाइन

Honda CB350C को पारंपरिक विंटेज मोटरसाइकिल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें बड़े और चौड़े मडगार्ड, फ्यूल टैंक पर नी-पैड, क्रोम फिनिश एग्जॉस्ट पाइप और स्प्लिट ब्राउन सीट्स दी गई हैं।

इसके तीन वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:

  • Standard: ₹2,00,300
  • DLX: ₹2,02,700
  • Special Edition: ₹2,04,700

सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

तीनों बाइक्स में 348.6cc इंजन

Honda CB350, CB350RS और CB350C में समान 348.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 21.07 PS की पावर और 29.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Bluetooth कनेक्टिविटी और डुअल-चैनल ABS

फीचर्स की बात करें तो तीनों मोटरसाइकिलों में Bluetooth-enabled Honda RoadSync connectivity दी गई है। इसके अलावा स्लिपर और असिस्ट क्लच, ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

सुरक्षा के लिए इनमें डुअल-चैनल ABS और Honda Selectable Torque Control (HSTC) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *