Headlines

माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का

रायपुर में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर ₹200 मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और सिंधी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे से जुड़ी इस कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय ने भी जारी की थी।

माता साहिब हासी देवी के सम्मान में जारी हुआ स्मारक सिक्का

पूज्य शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से यह विशेष सिक्का जारी किया गया। सिंधी समाज के लिए इसे गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य माता हासी देवी के आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देना और उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

रायपुर में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
रायपुर में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

स्मारक सिक्के पर माता हासी देवी की छवि अंकित है। इसके एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और ₹200 का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। सिक्का जारी होने के बाद श्रद्धालुओं और सिक्का संग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग की व्यवस्था शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू उपस्थित रहे।

इसके अलावा मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य और देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधि व सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रायपुर में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
रायपुर में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर

माता साहिब हासी देवी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होने को सिंधी समाज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल से उनके जीवन और योगदान को व्यापक स्तर पर याद करने का अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *