Headlines

व्हीलचेयर पर नामांकन भरने गई थीं साध्वी प्रज्ञा, वायरल वीडियो में डांस करती दिखीं

  • व्हीलचेयर पर नामांकन भरने गई थीं साध्वी प्रज्ञा, वायरल वीडियो में डांस करती दिखीं
  • बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंधी समाज के महिलाओं के साथ सिंधी गीत पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा इस दौरान वोट मांगने गईं थीं.

दरअसल, वीडियो भोपाल का है जहां बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंधी समाज के महिलाओं के साथ सिंधी गीत पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. सिंधी गीत पर डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं चर्चा यह भी है कि एक ओर व्हीलचेयर पर नामांकन फॉर्म भरने पहुंची साध्वी प्रज्ञा अब डांस करती नजर आ रही हैं.

 

 

पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा व्हील चेयर पर बैठकर नामांकन करने पहुंची थीं. उनके बारे में यह भी चर्चा थी कि तबीयत कम ठीक होने के कारण वे व्हील चेयर पर बैठती हैं. हालांकि कई मौकों पर वे पैदल चलती भी नजर आई हैं. और अब तो वे डांस करती भी नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004