- गैलेक्सी नोट 20 सीरीज बुक करने वाले ग्राहकों को मौजूदा ऑफर्स के अलावा इस ऑफर का लाभ दिया जाएगा
- टूटे हुए सैमसंग फोन के अलावा अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी ऑफर मान्य है, इसकी आखिरी तारिख 31 अगस्त है
सैमसंग ने ऐसे उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन ऑफर पेश किया है, जिनके फोन की स्क्रीन टूट चुकी है। कंपनी ने बताया कि कंजूमर रिसर्च में सामने आया है कि टूटी स्क्रीन वाला फोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा दर्द है क्योंकि स्क्रीन टूटने के बाद फोन की कीमत लगभग शून्य हो जाती है। ऐसे यूजर्स की मदद करने के लिए, कंपनी डैमेज फोन को सैमसंग फोन में अपग्रेड करने पर उन्हें 5000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस दे रही है। ऑफर ऐसे ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा है, जिनका फोन की स्क्रीन टूट गई है और वे नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं।
हालांकि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए कंजूमर को बदले में नया सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना होगा। नए गैलेक्सी नोट 20 सीरीज स्मार्टफोन को प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भी इस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। गैलेक्सी नोट 20 सीरीज स्मार्टफोन बुक करने वाले ग्राहक पहले से मिल रहे प्री-बुकिंग ऑफर के अलावा इस ऑफर का लाभ दिया जाएगा।
कैसे ले पाएंगे ऑफर का लाभ
- यूजर को माय गैलेक्सी ऐप पर लॉग-इन या साइन-अप कर अपग्रेड बैनर पर क्लिक करना होगा, जिसके टूटे हुए फोन की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
- मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए यूजर को स्क्रीन पर दिख रहे ‘Check Now’ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और साथ-साथ डिवाइस के बारे में मांगी जाने वाली तमाम जानकारियां भरनी होंगी।
- इसके बाद ऐप पर डिवाइस के मॉडल के हिसाब से मूल्यांकन की गई कीमत आ जाएगी। अब यूजर अपने नजदीकी सैमसंग स्टोर पर टूटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के साथ विजट कर उसके बदले नया सैमसंग फोन खरीद सकता है। नए फोन की कीमत में से टूटे हुए फोन की कीमत कम कर दी जाएगी।
- यह ऑफर सभी सैमसंग फोन के साथ अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी मान्य है। इसका लाभ 31 अगस्त तक लिया जा सकता है।
