Headlines

PUBG बैन होते ही FAU:G गेम का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय सेना के कैरेक्टर में होंगे प्लेयर

 

भारत सरकार ने डाटा प्राइवेसी का हवाला देते हुए PUBG मोबाइल समेत 118 मोबाइल एप्स को बैन कर दिया है, हालांकि पबजी का पीसी वर्जन अभी भारत में खेला जा सकता है। वहीं पबजी बैन होते ही मेड इन इंडिया मल्टीप्लेयर गेमिंग एप FAU:G का टीजर जारी हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।

इस गेम के बारे में फिलहाल कुछ खास जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पबजी की तरह FAU:G गेम भी मल्टीप्लेयर होगा। इस गेम  को बंगलूरू की कंपनी nCORE गेम्स रिलीज करेगी। FAU:G गेम की लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

अक्षय कुमार के ट्वीट के मुताबिक इस गेम से होने वाली कमाई का 20  फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा। ‘भारत के वीर’ को सेना के जवानों को समर्पित एक संस्था है जिसकी स्थापना गृह मत्रालय की ओर से की गई है। वहीं GOQii की सीईओ विशाल गोंडल ने FAU:G को आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बताया है। बता दें कि विशाल एनकोर गेम्स में एक निवेशक भी हैं।

FAU:G को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया जाएगा। गेम का पूरा नाम Fearless and United: Guards (FAU-G) होगा। इस गेम के प्लेइंग कैरेक्टर भारतीय वायुसेना के होंगे। गेम के लॉन्चिंग की उम्मीद अक्तूबर के आखिरी तक की जा रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004