Headlines

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक 7 सितम्बर को

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक 7 सितम्बर को दोपहर एक बजे आयोजित की गयी है। यह बैठक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास में होगी। इस समिति में सांसद और विधायकगण सदस्य होते हैं,जिसमें इन अनुसूचित वर्गों पर हो रहे अत्याचारों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। राज्य स्तरीय समिति के सदस्यगण अपने जिले के एन.आई.सी. के वीडियो काॅन्फ्रेंस कक्ष में उपस्थित होकर बैठक में भाग लेंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004