Headlines

बहरीन ने यूएई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी

दुबई, चार सितम्बर (एपी) बहरीन ने “संयुक्त अरब अमीरात से आने और जाने वाली सभी उड़ानों” को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे दी है।

सऊदी अरब की ऐसी ही घोषणा के बाद बहरीन ने यह बयान जारी किया।

बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी (बीएनए) ने भी सऊदी अरब की तरह इज़राइल का नाम लिए बिना यह घोषणा की।

बयान में राज्य के प्रतिद्वंद्वी, ईरान और न ही कतर का कोई उल्लेख नहीं है, जिनका बहरीन, सऊदी अरब और यूएई अभी बहिष्कार कर रहे हैं।

परिवहन एवं दूरसंचार मंत्रालय ने बिना किसी अधिकारी के नाम के एक बयान जारी करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक उड्डयन अधिकारियों के अनुरोध पर यह निर्णय किया गया।

इससे पहले मध्य एशिया में शांति की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला व्यावसायिक विमान सोमवार को अबु धाबी पहुंचा था।

इस विमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात नीत उच्च स्तरीय इज़राइली प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार एवं दामाद जेरेड कुश्नर तथा अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन नीत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सवार था।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004