Headlines

शाओमी ने टीवी का नया एडिशन लॉन्च किया, इसमें 8GB स्टोरेज और सराउंड साउंड मिलेगा; हजारों एंड्रॉयड ऐप्स इन्स्टॉल कर पाएंगे

  • भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद Mi टीवी का प्रीमियम एडिशन है
  • कंपनी ने इन टीवी को विविड पिक्चर इंजन के साथ लॉन्च किया है

चीनी कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में टीवी का नया Mi TV 4A होरिजन एडिशन लॉन्च कर दिया है। टीवी कैटेगरी में ये फ्लैगशिप मॉडल है, जिसे दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद Mi टीवी का प्रीमियम एडिशन है।

Mi टीवी 4A होरिजन एडिशन की कीमत

स्क्रीन साइज कीमत
32-इंच 13,499 रुपए
43-इंच 22,999 रुपए

32-इंच टीवी को फ्लिपकार्ट, मी होम स्टोर के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे। इसकी सेल 11 सितंबर को 12PM पर होगी। वहीं, 43-इंच वैरिएंट को अमेजन के साथ मी होम स्टोर और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे। इसकी सेल 15 सितंबर को 6PM पर होगी।

Mi टीवी 4A होरिजन एडिशन की खासियत

इस एडिशन के टीवी में पतले बेजल और छोटा फ्रंट फ्रेम दिया है। कंपनी ने इन टीवी को विविड पिक्चर इंजन के साथ लॉन्च किया है। टीवी फुल एचडी रेजोल्यूशन को सपॉर्ट करते हैं। ये एंड्रॉयड टीवी गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट करते हैं यानी आपको हजारों ऐप्स का एक्सिस मिलेगा।

Mi टीवी 4A होरिजन एडिशन 32-इंच स्पेसिफिकेशन

  • टीवी में 32-इंच HD रेडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,368×768 पिक्सल है। टीवी में 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर DTS-HD सराउंड साउंड के साथ दिए हैं। ये टीवी एंड्रॉयड 9.0 के साथ पेचवॉल ओएस को सपोर्ट करता है। टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-450 जीपीयू और 1GB रैम दी है। इसमें 8GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ v4.2, 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, इथरनेट पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है।

Mi टीवी 4A होरिजन एडिशन 43-इंच स्पेसिफिकेशन

  • टीवी में 43-इंच फुल-HD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920×1,080 पिक्सल है। टीवी में 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर DTS-HD सराउंड साउंड के साथ दिए हैं। ये टीवी एंड्रॉयड 9.0 के साथ पेचवॉल ओएस को सपोर्ट करता है। टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-450 जीपीयू और 1GB रैम दी है। इसमें 8GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें S/PDIF इंटरफेस, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ v4.2, 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, इथरनेट पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है।

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004