Headlines

रायपुर : कक्षा 10वीं एवं 12वीं की दो-दो विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं 16 सितम्बर से

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। 16 सितम्बर को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की दो-दो विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 वीं के संस्कृत विषय की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से 12ः40 बजे तक, समाजिक विज्ञान की कक्षाएं दोपहर एक बजे से 1ः40 बजे तक संचालित होगी। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं के जीवविज्ञान विषय की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से 12ः40 बजे तक, भौतिकी की कक्षाएं दोपहर एक बजे से 1ः40 बजे तक संचालित होगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी अपने-अपने घर में ऑनलाइन होकर पढ़ाई कर सकते हैं। ऑनलाइन कक्षा में लाइव जुड़ने के लिए विद्यार्थी www.cgbse.nic.in में ऑनलाइन क्लास पर क्लिक कर सकते हैं। विद्यार्थी इस सप्ताह ऑनलाइन कक्षाओं की समय सारिणी भी माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में देख सकते हैं। आज 15 सितंबर को ऑनलाइन कक्षा में कक्षा 10वीं की अंग्रेजी एवं विज्ञान, कक्षा 12वीं की भूगोल व राजनीतिक विज्ञान विषय की कक्षाओं में प्रदेश भर के 7754 विद्यार्थी शामिल हुए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004