Headlines

रेसिंग : भारत के रविंद्र का फ्रांस में मिश्रित प्रदर्शन

बेंगलुरू, 14 सितंबर (भाषा) एस्टन मार्टिन्स ड्राइवर्स अकादमी में इस वर्ष जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय अखिल रविंद्र चैंपियोनैट डि फ्रांस एफएफएसए जीटी की पहली रेस में जी वानेलेट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

एस्टन मार्टिन वांटेज एएमआर चला रहे रविंद्र प्रो-एम वर्ग की पहली रेस में चौथे स्थान पर रहे लेकिन दूसरी रेस में उन्हें तकनीकी खराबी से जूझना पड़ा।

वानेलेट और रविंद्र का रविवार को प्रो-एम वर्ग की पहली क्वालीफाईंग रेस में सर्वश्रेष्ठ समय 1:46.456 मिनट रहा और उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया।

दूसरी क्वालीफाईंग रेस में उन्होंने 1:46.324 मिनट के साथ अपने समय में सुधार किया लेकिन अपने वर्ग में आठवें स्थान पर खिसक गये।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004