Headlines

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही है रिकवरी दर, पिछले एक हफ्ते में 16,649 मरीज स्वस्थ

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभिन्न कोविड अस्पतालों, आइसोलेशन सेंटरों और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर) में 16 हजार 649 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब तक कुल एक लाख 43 हजार 212 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए रोजाना औसतन 22 हजार के करीब सैंपलों की जांच की जा रही है। कोविड-19 की पुष्टि के लिए प्रदेश में अब तक कुल साढ़े 16 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गई है। पिछले एक सप्ताह में ही एक लाख 51 हजार 392 व्यक्तियों की जांच की गई है।

प्रदेश में कोरोना पर विजय प्राप्त करने वाले कुल एक लाख 43 हजार 212 मरीजों में से 71 हजार 021 विभिन्न कोविड अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों से तथा 72 हजार 191 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। बीते एक हफ्ते में स्वस्थ हुए 16 हजार 649 में से 2928 ने कोविड अस्पतालों व आइसोलेशन सेंटरों में एवं 13 हजार 721 मरीजों ने होम आइसोलेशन में अपना इलाज कराया है। तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीजों के कारण प्रदेश की रिकवरी दर भी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में यहां रिकवरी दर 84.18 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 0.99 प्रतिशत है। रिकवरी एवं मृत्यु दर का राष्ट्रीय औसत क्रमशः 89.53 प्रतिशत और 1.51 प्रतिशत है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान 16 अक्टूबर को 2539, 17 अक्टूबर को 2732, 18 अक्टूबर को 2077, 19 अक्टूबर को 2439, 20 अक्टूबर को 2288, 21 अक्टूबर को 1852 और 22 अक्टूबर को 2722 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004