Headlines

शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मपारा अम्बिकापुर हेतु शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों का साक्षात्कार अब 7 से 11 नवम्बर तक

जिला शिक्षा अधिकारी श्री आई.पी. गुप्ता ने बताया है कि शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रह्मपारा अम्बिकापुर में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार का आयोजन अब 7 नवम्बर से 11 नवम्बर 2020 तक होगा। पूर्व में साक्षात्कार 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक निर्धारित था।

सहायक शिक्षक विज्ञान एवं व्यायाम शिक्षक पद हेतु 7 नवम्बर को प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे तक तथा सहायक शिक्षक अंग्रेजी एवं शिक्षक सामाजिक विज्ञान पद हेतु इसी दिन दोपहर 2ः30 से सायं 5ः 30 बजे तक साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 9 नवम्बर को प्रातः10ः30 बजे से  दोपहर 1ः30 बजे तक शिक्षक कम्प्यूटर तथा दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक व्याख्याता संस्कृत, 10नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक व्याख्याता हिंदी, दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक सहायक शिक्षक हिंदी, 11 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक प्रयोगशाला सहायक तथा दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक ग्रंथपाल एवं शिक्षक कम्प्यूटर पद हेतु साक्षात्कार होगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004