Headlines

युवक का जली हुई लाश कॉलोनी के पीछे मैदान में पड़ी मिली, सिर पर मिले चोट के निशान

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव करीब सौ फीसदी जली हुई हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को देर रात जलाया गया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा स्थित मंदिर ग्रीन सिटी के पीछ मैदान में युवक का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव करीब 30 से 35 साल की उम्र के युवक का लग रहा है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक को जिंदा ही जलाया गया है। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004