Headlines

रोहतक में जिंदा जला दूध का कारोबारी, CNG किट लीक होना माना जा रहा हादसे की वजह

रोहतक में गुरुवार को एक युवक के जिंदा जल जाने की घटना सामने आई है। सूचना के बाद पुलिस ने शव के अवशेषों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दूध का कारोबार करने वाले इस युवक की वैन में CNG किट लीक होने की वजह से आग लग गई होगी।

मृतक युवक की पहचान जिले के मुंगाण गांव के संदीप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप गुरुवार अलसुबह अपनी गाड़ी से निकला था। मुंगाण गांव में रुड़की रोड पर पड़ते खेतों में गुरुवार सुबह एक वैन में आग लगी हुई मिली। सूचना मिलने IMT थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि गाड़ी में CNG किट लीक होने की वजह से आग लगी है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक PGIMS भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही संदीप की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा और जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004