Headlines

ट्रक ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर; दो बहनों को कुचला, एक की 16 फरवरी को होनी थी शादी

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरी दो बहनों को कुचल दिया। मृतक बहनों में से एक की 16 फरवरी को शादी होने वाली थी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दादरी के महेंद्रगढ़ रोड पर चिड़िया मोड़ के पास हुआ। दोनों मृतक मौसेरी बहनें थीं और बाइक उनका चाचा प्रवीण चला रहा था। जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गया है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रेणू और 18 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई। रेणू की 16 फरवरी को शादी होनी थी।

हादसे की खबर राहगीरों ने पुलिस को दी। दादरी सिटी थाना पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक के मालिक के जरिए आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004