मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम 32 वर्षीय यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 18 राउंड गोलियां चलाईं।

फायरिंग में अंकित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जिम से निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान शामली कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि अंकित के सिर और पेट समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिवार ने शव रखकर लगाया जाम

हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को परिवार और सैकड़ों लोग शव लेकर शामली के बीच चौराहे पर पहुंचे और वर्मा मार्केट के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *