Headlines

कप्तान विराट कोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स इंडिया की ‘वर्ष की शख्सियत’ बने

भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है ।

पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिये कई प्रयास किये हैं । उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले हाथी मालती को भी छोड़ने के लिये पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा था । इस हाथी को आठ व्यक्तियों ने बुरी तरह पीटा था ।

कोहली बेंगलुरू में जानवरों के एक आश्रय में घायल कुत्तों से भी मिलने गए । उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि जानवरों को खरीदने की बजाय उन्हें गोद लें ।

पेटा इंडिया के निदेशक (सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस) सचिन बांगेरा ने कहा ,‘‘ विराट कोहली जानवरों के अधिकारों के लिये काफी काम कर रहे हैं । हम सभी से उनसे प्रेरणा लेने की अपील करते हें ।’’

इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004