योगेश यादव/डेस्क
डेस्क- आर्थिक अपराध इकाई (EOU), स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SUV) और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम लगातार भ्रष्टाचारियों के ऊपर कार्रवाई कर रही है। इस बीच बिहार में टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के घर रेड मारी। छापे में काफी दस्तावेज व कैश बरामद हुआ है।
डीएसपी की अगुवाई में सुबह 8 बजे इंद्रपुरी के रहने वाले अजय कुमार के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार घंटे में 60 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया और करीब 1 करोड़ से रुपए पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने के सबूत मिले हैं। लाखों की रूपए की ज्वेलरी, अलग-अलग जगहों पर लाखों की जमीनों के दस्तावेज के कागज मिले हैं। कई बैंक अकाउंट के पासबुक अब तक बरामद किये जा चुके हैं। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

