Headlines

सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बड़ी राहत, 8 रुपये प्रति किलो तक घटाए सीएनजी के दाम

अदाणी टोटल गैस की यह घोषणा केंद्र सरकार के घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले के एलान के एक दिन बाद आई है। माना जा रहा है कि मूल्य तय करने की नई प्रणाली से सीएनजी और पीएनजी की लागत कम होगी। इससे सीएनजी व पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे।

सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बड़ी राहत मिली है. अडानी टोटल गैस और महानगर गैसे ने इनकी कीमतों में कटौती की है। CNG की कीमत 8 रुपये कम हुए हैं, जबकि PNG की कीमतों में 5 रुपये की कमी आई है. अडानी टोटल गैस लिमिटेड की ओर 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक की कटौती कर दी है

अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को 19 क्षेत्रों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में कमी का एलान किया था। नई दर को अपडेट कर दिया गया है. नेचुरल गैस की कीमतों में ये कमी 8 अप्रैल 2023 से प्रभावी हो गई है।

GA name Current CNG prices (Rs./kg) Current PNG prices (Rs./SCM)
Mumbai 87 54
Delhi 79.56 53.59
Bengaluru 89.5 58.5
Meerut 91 58.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *