कोरोना हो रहा बेलगाम, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% मरीज नए वैरिएंट के

दिल्ली। भारत में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में बुधवार को कोरोना के 4,435 केस मिले थे. जबकि गुरुवार को 5335 केस मिले. वहीं, शुक्रवार को कोरोना के 6,050 मामले सामने आए. जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,050 केस सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 5,335 मामले दर्ज किए गए थे. 6 महीने बाद देश में एक दिन में इतने केस मिले थे. देश में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 3.39% हो गया है. भारत में कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. चौंकाने वाली बात ये है कि भारत में मिल रहे कोरोना केसों में 38 फीसदी केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं.

बुलेटिन के मुताबिक, ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट का प्रसार भारत में जारी है. पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है. खासतौर पर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में. बुलेटिन में कहा गया है कि भारत के विभिन्न भागों में नया वैरिएंट XBB.1.16 देखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *