Headlines

केंद्र ने पहली महिला बटालियन को दी मंजूरी, CISF में भी महिलाओं के लिए दरवाजे खुले

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला बटालियन के गठन की मंजूरी दे दी है।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बल उन महिलाओं के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में देश की सेवा करना चाहती हैं और बल में उनकी हिस्सेदारी 7 प्रतिशत से अधिक है।

महिला बटालियन के गठन से देश भर में महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को बल में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे बल में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी।

सीआईएसएफ मुख्यालय ने नई बटालियन के मुख्यालय के लिए प्रारंभिक भर्ती, प्रशिक्षण और स्थान के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण को विशेष रूप से एक उत्कृष्ट बटालियन बनाने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है जो वीआईपी सुरक्षा और हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो रेल कर्तव्यों की सुरक्षा में कमांडो के रूप में बहुविध भूमिका निभाने में सक्षम हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004