छत्तीसगढ़ में आयकर की टीमों ने कोयला कारोबारियों के यहां दी दबिश

रायपुर 22/12/2021– आयकर की कई टीमों ने रायपुर, कोरबा, रायगढ़ में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों पर दबिश दी है । छत्तीसगढ़ के कोयला लोहा कारोबारियों के यहाँ दबिश पड़ी है । रायपुर में वालफोर्ट सिटी , चौबे कॉलोनी शंकर नगर में व्यवसायियों के सुबह की शुरुआत आयकर टीम के अतिथि के रुप में आने से हुई है । कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर में भी टीम ने इसी अंदाज में दबिश दी है । आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि छापा और सर्वे की यह संयुक्त कार्यवाही है । विस्तृत ब्यौरा दोपहर बाद हासिल होने की संभावना है ।