छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सितंबर और अक्टूबर 2026 में छत्तीसगढ़ से जुड़ी 18 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों के लिए अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि एक ट्रेन को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें।
सितंबर-अक्टूबर में कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
1. 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
2. 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
यह ट्रेन 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
3. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
यह ट्रेन 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
4. 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
यह ट्रेन 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
5. 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
यह ट्रेन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
6. 01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
7. 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
8. 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
यह ट्रेन 1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
9. 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
यह ट्रेन 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
10. 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
यह ट्रेन 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
11. 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
यह ट्रेन 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12. 12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस
यह ट्रेन 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
13. 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस
यह ट्रेन 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
14. 12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
यह ट्रेन 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
15. 12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
यह ट्रेन 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
16. 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
यह ट्रेन 1 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
ट्रेन कैंसिल होने के अलावा कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। 30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित
रेलवे के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे लाइन पर होने वाले निर्माण और कमीशनिंग कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। ऐसे में जिन यात्रियों ने सितंबर या अक्टूबर में इन ट्रेनों से यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। इससे ट्रेन रद्द होने, रूट बदलने या देरी से चलने की स्थिति में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

One thought on “रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, सितंबर-अक्टूबर में 18 ट्रेनें रद्द”