स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नक्सलगढ़ में कर दिखाया अपना काम

बीजापुर- जिले से महज 40 किमी दूर ग्राम पंचायत पदमुर अंतर्गत अति नक्सलगढ़ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहली बार मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस हेल्थ कैंप से अंदरूनी गांव के लगभग 300 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीमार मरीजों को मौके पर ही दवा दी गई। वहीं गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ मरीजों को जिला अस्पताल लेकर आए। साथ ही मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत कई ग्रामीणों की मलेरिया की जांच भी की गई। गांव के 78 ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाया गया।

गुरुवार को जंगल, नदी-नाले और दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पार कर पहली बार स्वास्थ्य विभाग की टीम पेदाजोजेर गांव तक पहुंची। जिन्होंने इलाके में हेल्थ कैंप लगा कर लगभग 300 से ज्यादा ग्रामीणों का इलाज किया।