Headlines

CG PSC- नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए निकली भर्ती…

रायपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एक बार फिर से नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग की तरफ से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक के 10 पदों पर भर्ती होगी। 28 जनवरी से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी CGPSC की वेबसाइट http://www.psc.cg.gov.in/ से हासिल की जा सकती है। इस पोस्ट के लिए सैलरी स्लैब 56 हजार से 1 लाख 77 हजार रुपए तक रखा गया है। इस पोस्ट को हासिल करने वाले कैंडिडेट सेकेंड क्लास अफसर बनेंगे। 26 फरवरी इस पोस्ट के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है।

शैक्षणिक योग्यता
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी एक विषय अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, वाणिज्य, गणित, कंप्यूटर वगैरह में 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004