Headlines

छत्तीसगढ़ / पूर्व सीएम रमन सिंह के ओएसडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली किशोरी परिवार सहित गायब, एफआईआर

  • परिजन और एनजीओ ने रायपुर एसएसपी से शिकायत की, 3 मार्च से ही सीडब्लूसी से गायब है किशोरी
  • संस्था व परिजन काे आशंका- दबाव बनाकर बदलवाए जा सकते हैं बयान, 20 मार्च को होने हैं कोर्ट में बयान

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ओएसडी ओपी गुप्ता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली किशोरी अपने परिवार सहित लापता है। परिजन ने राजनांदगांव के मोहला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक स्वयं सेवी संस्थान ने एसएसपी को पत्र लिखकर दबाव में बयान बदलवाने और जान का खतरा होने की आशंक जताई है। किशाेरी का 20 मार्च को कोर्ट में बयान होना है। पुलिस ने आरोपी ओपी गुप्ता को 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

स्वयं सेवी संस्था की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जल विहार कॉलोनी स्थित आश्रय गृह में पुलिस संरक्षण में रखी गई किशोरी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह मिलना नहीं चाहती है। संस्था का दावा है कि किशोरी के साथ ही उसके माता-पिता और भाई भी लापता हैं। संस्था ने उनकी जान के खतरे का अंदेशा जताया है। साथ ही दबाव बनाकर बयान बदलने की आशंका भी व्यक्त की है। किशोरी सहित पूरा परिवार 4 मार्च से लापता है।

यह था मामला 
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता को महि​ला थाना पुलिस ने 8 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। गुप्ता पर नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। शिकायत में बताया गया है कि राजनांदगांव जिले के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसके पिता पढ़ाई के लिए 2016 में ओपी गुप्ता के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर छाेड़ गए थे। वहां पर छात्रा घरेलू काम करने के साथ ओपी गुप्ता और उनकी पत्नी की मालिश किया करती थी। तब वह 8वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि 2016 से दिसंबर 2019 के बीच उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004