Headlines

छत्तीसगढ़: एक ही मंडप पर दो युवतियों के साथ युवक ने की शादी…गांव वालों ने दिया पूरा सहयोग

बस्तर

बस्तर के कोण्डागांव में कुछ दिन पहले एक अनूठी शादी हुई। एक युवक ने एक मंडप में एक साथ दो युवतियों से फेरे लिए। यह शादी पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न कराई गई।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थानांतर्गत ग्राम कोसमी में यह शादी बीते गुरुवार को हुई। इस अनूठी शादी में युवक ने एक मंडप में एक साथ दो युवतियों से फेरे लिए। दरअसल दोनों युवतियों ने उससे शादी करने की इच्छा जताई थी।

बताया गया कि युवक किशोर कुमार नेताम ने गांव की ही एक युवती पूनम और वहां से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मारंगपुरी की युवती कविता के साथ एक साथ फेरे लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों से युवक का पहले से ही संबंध था।

सरपंच वीर सिंह नेताम के मुताबिक दो युवतियों के साथ एक साथ शादी को लेकर गांव में चर्चा हुई थी। जिसमें प्रारंभिक आपत्ति के बाद सभी ने इस पर हामी भर दी। इसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004