Headlines

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर 08 मार्च 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती प्रियंबदा सिंह जूदेव और श्री ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय श्री जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी, उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004