Headlines

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता

रायपुर, 8 मार्च 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004