Headlines

दिल्ली T-20 मैच पर खुलासा, प्रदूषण से दो खिलाड़ियों का हुआ था बुरा हाल

  • प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बावजूद दिल्ली में मैच खेला गया था
  • बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ T-20 में अपनी पहली जीत दर्ज की

सौम्य सरकार और बांग्लादेश के एक अन्य खिलाड़ी ने रविवार को दिल्ली में पहले टी- 20 इंटरनेशनल के दौरान मैदान पर उल्टी की थी, क्रिकइंफो ने एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है. बांग्लादेश के दोनों बल्लेबाजों ने 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रविवार को मैदान पर उल्टी कर दी थी.

सौम्य सरकार ने 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और मुश्फिकुर रहीम के साथ 60 रनों की भागीदारी की. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ T-20 में अपनी पहली जीत दर्ज की. सीरीज का पहला T-20 प्रतिकूल परिस्थितियों में खेला गया था, क्योंकि दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण स्तर खराब हो गया था.

प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बावजूद दिल्ली में मैच खेला गया था. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने सात विकेट से जीत हासिल की. अनुभवी बांग्लादेशी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने मैच के बाद कहा था कि उनकी टीम को भारत में मौसम के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हुई.

इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दोनों टीमों को कठिन परिस्थितियों में खेलने के लिए धन्यवाद दिया. गुरुवार को दूसरा टी-20 राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज 1-0 से आगे है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004