Headlines

डियन प्रीमियर लीग (IPL) दनादन रनों के लिए जाना जाता है। इसमें बल्लेबाजों पर लगाम लगाना गेंदबाजों के लिए चुनौती रही है।

 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दनादन रनों के लिए जाना जाता है। इसमें बल्लेबाजों पर लगाम लगाना गेंदबाजों के लिए चुनौती रही है। लसिथ मलिंगा, राशिद खान, हरभजन सिंह जैसे कुछ बड़े बॉलर्स इस काम में काफी हद तक सफल भी रहे हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मलिंगा IPL का पिछला सीजन नहीं खेले थे। इसके बावजूद वे 170 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं।

हालांकि सबसे कम रन खर्च करने के मामले में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 पर हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.24 का रहा है। डॉट बॉल के मामले में हरभजन सिंह के आसपास कोई भी नहीं है। भज्जी ने अब तक लीग में कुल 562 ओवर किए, जिसमें 1249 डॉट बॉल रहीं। यानी इन गेंदों पर कोई रन नहीं बना।

ग्राफिक्स के जरिए जानिए रिकॉर्ड
हम आपको IPL के 14वें सीजन से एक हफ्ते पहले ग्राफिक्स के जरिए बॉलिंग से जुड़े रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा विकेट, हैट्रिक, इकोनॉमी रेट, पारी में बेस्ट बॉलिंग, स्ट्राइक रेट, एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट, बेस्ट परफॉर्मेंस, सबसे ज्यादा डॉट बॉल और मेडन ओवर जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं।

अमित 3 और युवी 2 बार हैट्रिक कर चुके
IPL में अब तक 16 खिलाड़ियों ने हैट्रिक विकेट लिए हैं। भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा अब तक सबसे ज्यादा 3 बार हैट्रिक कर चुके हैं। इस मामले में ऑलराउंडर युवराज सिंह 2 हैट्रिक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इनके अलावा बाकी सभी बॉलर्स ने एक-एक बार ही हैट्रिक लगाई है।

बालाजी ने की थी लीग की पहली हैट्रिक
टूर्नामेंट में पहली हैट्रिक 10 मई 2008 को CSK टीम के फास्ट बॉलर लक्ष्मीपति बालाजी ने की थी। यह उपलब्धि उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई में हासिल की थी। पिछली हैट्रिक राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल ने 30 अप्रैल 2019 को बनाई थी। उन्होंने यह उपलब्धि RCB के खिलाफ बेंगलुरु के स्टेडियम में हासिल की थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004