Headlines

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा – जब भी आप प्रतिमा अनावरण की तिथि निर्धारित करेंगे तो मैं आऊंगा

रायपुर/ 27 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  रायगढ़ के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी एवं माता श्रीमती आशा त्रिपाठी से सर्किट हाउस में मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री श्री ओ पी चौधरी भी इस दौरान उपस्थित रहे। परिजनों ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम उनके सर्वोच्च बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे। आप जब भी प्रतिमा अनावरण की तिथि निर्धारित करेंगे, मैं उसमें उपस्थित होऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004