Headlines

कोहरे का कहरः रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट, उड़ानें भी प्रभावित

रायपुर

राजधानी सहित प्रदेशभर में कोहरे और ठण्ड का कहर जारी है। भीषण कोहरे की वजह से जहां एक ओर आमजनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर खराब मौसम असर यातायात के सभी साधनों में पड़ रहा है। खराब मौसम की वजह से कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

उत्तर भारत समेत कई स्थानों की ट्रेनें 5 घंटों तक लेट हैं। रायपुर से गुजरने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। ठंड की वजह से यात्रियों का बुरा हाल है।

ट्रेनें घंटों लेट होने से मुसीबत बढ़ गई है। इसी तरह मौसम में खराबी के कारण उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट को नागपुर डाइवर्ट किया गया है। सुबह 7 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए AIC469 ने उड़ान भरी थी, जिसे नागपुर डाइवर्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004