मौसम बदलते ही हर घर में दही और उससे बने वाली डिश का मजा लिया जाता है। अगर आप दही से एक डिफरेंट स्वाद वाली सब्जी बनाना चाहते हैं तो दही-आलू की सब्जी बनाएं। ये डिश टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हैं।
दही वाले आलू
इंग्रीडिएंट्स :
आलू – 6 उबले हुए (300 ग्राम)
दही – आधा कप
तेल – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
हींग – 1 चुटकी
जीरा – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि :
उबले हुए आलू छील लें। सब्जी बनाने के लिए पैन गर्म करें। पैन में तेल डाल कर गर्म होने दें। तेल गर्म होने पर हींग और जीरा डाल कर भूनें। उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। मसाले को भून लें। अब आलू को हाथ से तोड़कर मसाले में डाल दें। सभी सामग्री को 2 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाएं। फिर उसमें डेढ़ कप पानी डालकर सब्जी को ढककर उबाल आने तक पकाएं। इसमें लाल मिर्च डालें।अब दही डालते जाएं और सब्जी को हिलाएं। सब्जी में उबाल आने पर इसमें नमक डालकर मिलाएं। इसे हरा धनिया डालकर सर्व करें।
