इन दिनों अगर आप किसी बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाने का प्लान बना रहे हैं तो उस पर मिलने वाले ब्याज पर जरूर ध्यान दें। क्योंकि ऐसे कई बैंक हैं जो आपको सेविंग अकाउंट पर 7% तक ब्याज दे रहे हैं। हम आपको ऐसे ही बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो सेविंग अकाउंट पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
बंधन बैंक
बंधन बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर डेली 1 लाख रुपए तक के बैलेंस पर सालाना 4%, 1 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6%, 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक के बैलेंस पर 6.55% और 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैलेंस पर 7.15% ब्याज दिया जा रहा है। इसमें आपको अपने अकाउंट में 5 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
IDFC फर्स्ट बैंक
इसमें 1 लाख या उससे कम की जमा पर 6% और 1 लाख से लेकर 1 करोड़ या उससे कम की जमा पर 7% तक की सालाना ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। अकाउंट में 10 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
RBL बैंक
बैंक में 10 लाख रुपए रखने पर 4.75%, 10 से 3 करोड़ तक की रकम पर 6% और 3 करोड़ से ज्यादा पर 6.50% का ब्याज दिया जा रहा है। इसमें सेविंग अकाउंट खोलने पर आपको 500 से 2500 रुपए तक मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
इंडसइंड बैंक
इसमें सेविंग अकाउंट पर 6% तक का सालाना ब्याज मिल रहा है। 1 से 10 लाख तक जमा पर 5% और 1 लाख से कम जमा पर 4% ब्याज दिया जा रहा है। 10 लाख से ज्यादा जमा पर 6% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें सेविंग अकाउंट खोलने पर आपको 1500 से 10 हजार रुपए तक मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
यस बैंक
1 लाख से कम जमा पर 4% और 1 से 10 लाख तक जमा पर 4.75% ब्याज दिया जा रहा है। 10 लाख से ज्यादा जमा पर 5.5% सालाना ब्याज मिल रहा है। 2500 से 10 हजार रुपए तक मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
देश के बड़े बैंक कितना ब्याज दे रहे
| बैंक | ब्याज दर (%) |
| SBI | 2.70 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 2.90 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 3.00 – 3.50 |
| ICICI | 3.00 – 3.50 |
| HDFC | 3.00 – 3.50 |

