HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE), शिमला ने एचपीबोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह नतीजे बोर्ड की आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर आज सुबह 11:40 बजे जारी किए गए। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। यहां देखें हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट-
हिमाचल बोर्ड 12वीं 2020 का रिजल्टहिमाचल बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020
हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अभी ओपन नहीं हो रही। माना जा रहा है कि बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर अभी रिजल्ट अपलोड करने और उसका प्रिव्यू करने का काम चल रहा है इसलिए वेबसाइट नहीं खुल रही। लेकिन स्टूडेंट्स को बता दें कि वेबसाइट पर जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा उसका लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिए छात्र ज्यादा परेशान न हों।
हिमाचल बोर्ड प्रेस कांफ्रेंस के जरिए 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट livehindustan.com के बोर्ड रिजल्ट पेज पर भी चेक कर सकेंगे।
2019 में 62.01 फीसदी छात्रों को मिली थी सफलता-
पिछले साल की बात करें तो 2019 में 62.01 फीसदी बच्चे पास हुए थे, वहीं 2018 में 70.18 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 2019 में अश्मिता शर्मा ने आर्ट्स में टॉप किया था, वहीं कॉमर्स में प्रिटी बिरसांता, साइंस में अनिल शर्मा ने टॉप किया था। इस परीक्षा में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने वाले स्टूडेंट्स ही पास होंगे। आपको बता दें कि 12वीं में 86000 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें 43410 लड़के और 42,898 स्टूडेंट्स लड़कियां थीं। हाल ही में हिमाचल बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 9 जून को जारी कर दिए हैं।

